मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के रसूलपुर गोसर में शुक्रवार को दोपहर में दो पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बहस के बाद फायरिंग हो गई।
फायरिंग में गोली लगने से पूर्व प्रधान राजवीर सिंह (60 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मीणा ने बताया कि पूर्व प्रधान को गोली मारने के आरोपित की पहचान हो गई है जल्दी उसे गिरफ्तार कर दिया जाएगा वहीं गांव में तनाव के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
मैनाठेर क्षेत्र के रसूलपुर गोसर में शुक्रवार को दोपहर खेत की मेड़ को लेकर गांव में विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई थी। इस बीच गोली चलने से पूर्व प्रधान राजवीर को मौत हो गई। इससे हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पर पहुंच गई। वहीं वहीं देर शाम सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गोली मारने के आरोपित युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।