नई दिल्ली: 63 वर्षीय एक डॉक्टर का शव शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जंगपुरा इलाके में उनके घर पर मिला, उनका गला कटा हुआ था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जनरल फिजिशियन डॉ योगेश चंद्र पॉल की कथित तौर पर लुटेरों ने हत्या कर दी थी।पुलिस ने कहा कि हत्या और डकैती में तीन या चार लोग शामिल हो सकते हैं।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम 6:50 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद एक टीम डॉ पॉल के घर पहुंची और रसोई में उनका शव पाया। उनका गला काटा गया था, हाथ-पैर बंधे हुए थे। दूसरे कमरे में डॉक्टर के पालतू कुत्ते भी बंद मिला। क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉ पॉल की पत्नी नीना भी एक डॉक्टर हैं।वहीं, पुलिस ने कहा, “कमरों में तोड़फोड़ होने से लूटपाट के भी संकेत मिल रहे हैं। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने घर में लूटपाट की और डॉ पॉल को मार डाला।” आगे की जांच जारी है।