जोगबनी में सूमो सहित उस पर लदा 140 किलो गांजा बरामद

नेपाल एस इन दिनों बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती होती है। जहां से छोटे बड़े तस्कर समूह के लोग सीमा पार करवाकर भारत के विभिन्न भागों में बेचने और भिजवाने का काम करते हैं।ऐसे ही सुमो विक्टा चार पहिया वाहन पर लोड 140 किलो गांजा को जोगबनी पुलिस ने कुसमाहा चौक पर छापेमारी कर बरामद किया।जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद को यह गुप्त सूचना मिली थी कुसमाहा बाजार के पास एक सूमो विक्टा गाड़ी संख्या बीआर 11जी/ 6689 गाड़ी पट गांजा लदा हुआ है और इसे तस्करी कर बाहर ले जाया जाने वाला है।सूचना पर जोगबनी थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ छापेमारी कर गाड़ी समेत उस पर लदे 14 0 किलो गांजा बरामद किया।इस बात की पुष्टि फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *