जेल में भारी कीमत चुकाकर महिला अधिकारियों से शारीरिक संबंध बनाते हैं गैंगस्टर्स, पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

Weird News : जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ चुकी हैं।ब्रिटेन में एक महिला अधिकारी का एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। अब एक कैदी ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जेल में बंद गैंगस्टरों ने दावा किया है कि उन्होंने जेल में सेक्स के लिए महिला जेल अधिकारियों को 2,000 पाउंड ( दो लाख से अधिक) तक का भुगतान किया है। बताया गया कि यह जानकारी जेल के कैदियों और अपराधियों के बीच की गई टिकटॉक चैट (टिकटॉक भारत में बैन है) से सामने आई है।

कैदी का बड़ा दावा, जेल अधिकारियों पर बड़ा आरोप

एक अल्बानियाई पूर्व अपराधी ने दावा किया है कि ‘हम अल्बानियाई लोग 2 लाख देकर महिला जेल अधिकारियों के साथ सेक्स करते हैं। बताया गया कि मर्डर के आरोप में जेल में बंद एक 32 साल के कैदी ने शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो लाइव शेयर किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदियों का कहना है कि वह ऐसा इसलिए करते हैं, जिससे उनकी सजा और ना बढ़ाई जाए और अधिकारी बाहर निकलने में मदद करें।30 वर्षीय लिंडा डी सूसा अब्रेउ नाम की पूर्व महिला जेल अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कैदी के साथ जेल में ही यौन संबंध बनाती दिखाई दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद उस पर केस दर्ज किया और कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उसे जमानत भी मिल गई है। हालांकि मामले की जांच भी भी चल रही है।महिला को फ्लाइट से उतारे जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इथोपियन एयरलाइन्स पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक एयरलाइन्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *