प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार*

*प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार*

 

*प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार देते हुए घोषित किए जिलाध्यक्ष*

 

हरदोई: सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। जिसके क्रम में समिति संस्थापक/अध्यक्ष शिवम द्विवेदी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीला पाठक द्वारा महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक ने कमेटी को विस्तार देते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में दिल्ली प्रवक्ता भाजपा सुल्तानपुर से प्रभा तिवारी, भरतीय जनता पार्टी मेरठ से रीतू गोयल, समाजवादी पार्टी उपाध्यक्ष मथुरा से संतोष राजावत, पूर्वी भाग संयोजिका आर.एस.एस गो रक्षा लखनऊ से नमिता गोयल, गौ सेवा ट्रस्ट गाजियाबाद से छाया शर्मा, अपना दल एस सम्भल से बबिता भारद्वाज को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इन जिलाध्यक्षों की घोषणा पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *