संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल

चन्दन सिंह कुशवाहा

कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चंडौस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।

मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। सोमवार रात लगभग आठ बजे गांव चंडौस निवासी 60 वर्षीय बालकिशन, वालिसटर के गोली लगने से घायल हो गया। गोली बाल किशन के बाहीं जंघा में लगी है।

गंभीर घायल को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले गए है। घटना को लेकिर घायल का कहना है कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है। परिजन भी घायल के बयान को सही बता रहे हैं।

जबकि पुलिस का मानना है कि घर के अंदर गोली लगी है। कयास लगाया जा रहा है कि वृद्ध तमंचा साफ कर रहा हो या फिर उसकी अंटी में लगा तमंचा चला है जिससे वह घायल हुआ है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध है।

जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। उसका हाल जाना है। उपचार के लिए उसे अलीगढ़ रेफर किया है। घटना संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *