बाग में पानी देने के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या मामले में आरोपित इनामी गिरफ्तार

 

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में 21 जून की देर रात बाग में पानी देने को लेकर विवाद के बाद पिता-पुत्र की हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया है।मामला अलग-अलग समुदाय होने के कारण काफी संवेदनशील हो गया था। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है।डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया कि निवाड़ी थाना क्षेत्र में खिंदौड़ा गांव निवासी वेद प्रकाश त्यागी का बाग है और जानी थाना क्षेत्र मेरठ के गांव धौलड़ी निवासी पप्पू ने उसे ठेके पर ले रखा था। उन्होंने बताया कि 21 जून की रात 8:00 बजे के आसपास बाग में पानी देने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसको वेद प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर समाप्त कर दिया था। लेकिन रात्रि में करीब 10:30 बजे पप्पू (55 वर्ष) उनका बेटा (राजा 26 वर्ष) तथा दूसरा बेटा चांद (22) मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब यह बम्बे के किनारे पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने पर फायरिंग कर दी और बम्बे में फेंक कर फरार हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। तो वहां पर बम्बे के पास चांद घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजा की भी तलाश शुरू की और कुछ ही देर बाद बम्बे से राजा व पप्पू के शव बरामद हुए थे। मृतकों के परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें नाम सुधीर त्यागी,दीपक व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज दीपक निवासी खिंदौड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का ईनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *