स्कूल में P@RN देखने के बाद 8 और 10 साल के बच्चों ने किया 5 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार, पीड़िता की हालत गंभीर

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ अश्लील फिल्म देखने के पश्चात् 2 बच्चों ने मिल कर एक बच्ची का गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों की आयु सिर्फ 8 वर्ष और 10 वर्ष है।

घटना एक प्राइवेट स्कूल में हुई, जहाँ ये बच्चे पढ़ाई करते थे। उन दोनों ने पढ़ाई करने के स्थान पर मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखनी शुरू कर दी। तत्पश्चात, लंच ब्रेक के चलते उन्होंने अपने साथ पढ़ने वाली एक बच्ची को ही शिकार बनाया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

स्थानीय SP ने खबर दी है कि घर पहुँचने के बाद बच्ची ने अपने घरवालों को बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। जब घरवाले उसे लेकर स्कूल पहुँचे तो स्कूल प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और उन्हें वहाँ से भगा दिया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि स्कूल को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। तत्पश्चात, परिजन थाने पहुँचे एवं वहाँ शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। शनिवार (10 फरवरी, 2024) को लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

पुलिस ने इस घटना में सम्मिलित दोनों आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है। उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि दोनों ने इस अपराध को कबूल भी कर लिया है। नाबालिगों ने बताया है कि पॉर्न फ़िल्में देख कर उन्होंने ऐसा किया। बच्ची को स्कूल के पीछे ले जाकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के पश्चात् वो दोनों घर चले गए थे। वहाँ वो डरे-सहमे घर में छिपे हुए थे। पीड़िता ने उन दोनों की पहचान भी कर ली है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी, कपड़े बदलते समय माँ को इसका पता चला। दोनों बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजे जाने से पहले जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। बच्ची की आयु सिर्फ 5 वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *